कमलनाथ ने पलटा पूर्व PCC चीफ अरुण यादव का फैसला, रिफंड होगी संभावित प्रत्याशियों की रकम   

कमलनाथ ने पलटा पूर्व PCC चीफ अरुण यादव का फैसला, रिफंड होगी संभावित प्रत्याशियों की रकम   

कमलनाथ ने पलटा पूर्व PCC चीफ अरुण यादव का फैसला, रिफंड होगी संभावित प्रत्याशियों की रकम   
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: May 6, 2018 2:31 pm IST

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालते ही कमलनाथ एक्शन मोड मे हैं। कमलनाथ ने अरुण यादव के कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसलों पर रोक लगाना शुरु कर दिया है। दरअसल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया और अरुण यादव ने विधानसभा चुनावों के दावेदारों से 50 हजार रुपए नॉन रिफंडेबल अमाउंट के तौर पर वसूले थे, लेकिन कमलनाथ ने कुर्सी संभालते ही पहला बड़ा फैसला लेते हुए संगठन को निर्देश दिए हैं कि उन लोगों के डिमांड ड्राफ्ट वापस किए जाएं, जिनसे टिकट के नाम पर 50-50 हजार रुपए के डीडी ली गई थी। इनकी कुल राशि डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें –


गौरतलब है कि कंगाली से जूझ रही कांग्रेस पार्टी ने चुनावी फंड जुगाड़ने के लिए नयी तरकीब आजमाई थी, जिसका विरोध ज्योतिरादित्य सिंधिया, कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने दिल्ली आलाकमान के सामने भी की थी। 

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में