पीसीसी चीफ मोहन मरकाम का बयान, कर्मचारियों के लिए विशेष कार्य योजना बनाकर कार्य करेगी सरकार, कौशल्या माता मंदिर पर कही ये बात

पीसीसी चीफ मोहन मरकाम का बयान, कर्मचारियों के लिए विशेष कार्य योजना बनाकर कार्य करेगी सरकार, कौशल्या माता मंदिर पर कही ये बात

पीसीसी चीफ मोहन मरकाम का बयान, कर्मचारियों के लिए विशेष कार्य योजना बनाकर कार्य करेगी सरकार, कौशल्या माता मंदिर पर कही ये बात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: December 19, 2020 6:41 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के हजारों अधिकारी कर्मचारी आज आंदोलन पर रहेंगे। कर्मचारी अधिकारियों के आंदोलन और सरकार के प्रति नाराज़गी पर बोलते हुए पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि 2 वर्ष सरकार के पूरे हो चुके हैं, पहले साल में कर्मचारी, किसान, मजदूर, आम जनता के लिए विशेष काम किए। दूसरे वर्ष के पूरे 9 महीने कोरोनावायरस में चले गए, कहीं न कहीं दूसरे साल में जो गति पकड़नी थी वह कम जरूर कम हुई है ।

ये भी पढ़ेंःपेट्रोल-डीजल और रसोई गैस समेत बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, उपवास पर बैठे कांग्रेसी कार्यकर्ता

उन्होंने कि इसके बाद भी हमने हमने शिक्षाकर्मियों के संविलियन समेत अन्य वर्गों को लाभ देने का काम किया है, आने वाले 3 वर्षों में हम कर्मचारियों के लिए भी विशेष कार्य योजना बनाकर काम करेंगे।

ये भी पढ़ेंःकंगारू गेंदबाजों के आगे टीम इंडिया का सरेंडर, भारत …

वहीं भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर द्वारा कौशल्या माता मंदिर को लेकर दिए गए बयान पर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम का कहना है कि कल तक डॉ रमन सिंह कहते थे कि माता कौशल्या का जन्म स्थान चंदखुरी है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से मैं पूछना चाहता हूं कि पूर्व मुख्यमंत्री कहते थे वह सही है या अजय चंद्राकर कहते हैं वह सही है, वे तय करलें । मरकाम के मुताबिक भाजपा नेता जो राम नाम से राजनीति करते थे उनके हाथों से यह मुद्दा छिन गया है इसलिए अब अनर्गल बातें कर रहे हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com