केंद्र को जगाने के लिए ‘भारत बंद’ का समर्थन करें लोग : चव्हाण

केंद्र को जगाने के लिए ‘भारत बंद’ का समर्थन करें लोग : चव्हाण

केंद्र को जगाने के लिए ‘भारत बंद’ का समर्थन करें लोग : चव्हाण
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: December 7, 2020 10:53 am IST

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), सात दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने सोमवार को कहा कि केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में ठंड के बावजूद पिछले एक पखवाड़े से विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में हर व्यक्ति को मंगलवार को ‘भारत बंद’ में भाग लेना चाहिए।

चव्हाण ने एक वीडियो संदेश में कहा कि केंद्र इन तीनों नए कानूनों को रद्द किए जाने की प्रदर्शनकारी किसानों की मांग को नहीं सुनना चाहता।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने कानून को रद्द नहीं करने और वापस नहीं लेने का अड़ियल रवैया अपना लिया है। दिल्ली में तापमान बहुत कम है, इसके बावजूद किसान प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए हैं।’’

पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण ने कहा, ‘‘मंगलवार को आहूत भारत बंद बहुत महत्वपूर्ण है। आंदोलन की मजबूती दिखाने और केंद्र सरकार को जगाने के लिए हरेक व्यक्ति को इस बंद का समर्थन करना चाहिए।’’

भाषा सिम्मी नीरज

नीरज


लेखक के बारे में