पुलिस परिवार आंदोलन के दौरान बर्खास्तगी की नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे पुलिसकर्मी

पुलिस परिवार आंदोलन के दौरान बर्खास्तगी की नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे पुलिसकर्मी

पुलिस परिवार आंदोलन के दौरान बर्खास्तगी की नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे पुलिसकर्मी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: June 30, 2018 11:21 am IST

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस आंदोलन के दौरान बर्खास्तगी की नोटिस के विरोध में पुलिसकर्मी हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। सब इंस्पेक्टर संदीप बंजारे समेत कुछ पुलिसकर्मियों ने याचिका दायर कर कहा है कि बर्खास्तगी का नोटिस देना गलत है। याचिका आज ही दाखिल हुई है, इस पर अगले सप्ताह सुनवाई हो सकती है।

बता दें कि 25 जून को हुए पुलिस आंदोलन को रोकने के लिए पुलिस उससे पहले ही उन पुलिसकर्मियों को नोटिस दे रही थी, जिनके परिजनों के इस आंदोलन में शामिल होने की आशंका थी। वहीं 25 जून के बाद उन पुलिसकर्मियों को भी नोटिस दी गई जिनके परिजन आंदोलन में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें : युद्ध की तैयारी में ड्रैगन! डोकलाम विवाद के बाद तिब्बत में चीनी सेना ने पहली बार किया युद्धाभ्यास

हालांकि इस मामले में एसआई संदीप बंजारे ने नोटिस का विरोध यह कहते हुए किया था कि उनकी पत्नी तो इस आंदोलन में शामिल ही नहीं हुई फिर उन्हें क्यों नोटिस दी गई है।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में