राजनांदगांव: फिजियोथेरेपी सेंटर स्थापित, ट्रेंड डॉक्टर करेंगे पुलिस जवानों का इलाज

राजनांदगांव: फिजियोथेरेपी सेंटर स्थापित, ट्रेंड डॉक्टर करेंगे पुलिस जवानों का इलाज

राजनांदगांव: फिजियोथेरेपी सेंटर स्थापित, ट्रेंड डॉक्टर करेंगे पुलिस जवानों का इलाज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: July 15, 2017 11:52 am IST

नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात पुलिसकर्मियों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में वे अपनी छोटी मोटी शारीरिक दिक्कतों पर ध्यान नहीं दे पाते. जिसे देखते हुए राजनांदगांव में एक पहल की शुरूआत की गई है.

नक्सली मोर्चे पर तैनात पुलिसकर्मियों को अपनी छोटी मोटी चोटों और मांसपेशियों में खिंचाव के लिए इलाज के लिए वक्त निकालना काफी मुश्किल होता है. लेकिन अब इन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है. राजनांदगांव में शहर के बीचो बीच एक ऐसा फिजियोथेरेपी सेंटर स्थापित किया गया है. जिसमें ट्रेंड डॉक्टर पुलिस के जवानों का इलाज कर रहे हैं. इतना ही नहीं ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर घंटो खड़े रहने वाले पुलिसकर्मियों के लिए भी ये सेंटर काफी मददगार साबित हो रहा है. ये फिजियोथेरेपी सेंटर में पुलिसकर्मियों के लिए बिल्कुल फ्री इलाज होगा.

दरअसल पुलिस के जवानों को सुरक्षा के कई मोर्चों पर कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. पहाड़ों की चढ़ाई और जंगल के पथरीले रास्तों से गुजरना होता है. ऐसे में नक्सल मोर्चे पर लड़ते हुए अब तक अपने शारीरिक कष्ट को नज़रअंदाज़ करने वाले पुलिस के जवानों के लिए पुलिस की फिजियोंथेरेपी सेंटर काफी कारगर साबित होगी.

राजनांदगांव जिला नक्सल प्रभावित है. जिसके लिए पुलिस के जवानों को फिट रहना प्राथमिकता होती है. ऐसे में राजनांदगांव पुलिस की ये पहल काफी मददगार साबित हो रही है. आधुनिक संसाधनों से लैस इस फिजियोथेरपी सेंटर में पुलिस के जवानों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं.


लेखक के बारे में