चुनावी वर्ष आते ही भाजपा सीबीआई नाम का तोता बाहर निकाल कर लड़ती है :पुनिया

Ads

चुनावी वर्ष आते ही भाजपा सीबीआई नाम का तोता बाहर निकाल कर लड़ती है :पुनिया

  •  
  • Publish Date - June 4, 2018 / 05:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

रायपुर। अश्लील सीडी कांड पर कांग्रेस ने कड़े तेवर दिखाते हुए जांच का दायरा बढ़ाने की मांग करते हुए असली आरोपियो से पूछताछ और कार्रवाई करने की मांग की है। 

ये भी पढ़े –आंधी-तूफान से स्टेडियम की 50 फीट ऊंची दीवार गिरी

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया  संकल्प शिविर में शामिल होने जाने से पहले एक बातचीत में बोले कि सत्ताधारी पार्टी सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। जो  असली सीडी लेकर लोगो को दिया है उससे पूछताछ न कर जो खाली सीडी प्रतीकात्मक ढंग से दिखा रहे थे उनसे सीबीआई पूछताछ कर रही है। 

ये भी पढ़े –सुषमा स्वराज को लेकर 12 मिनट तक गायब रहा प्लेन, अफरातफरी

पुनिया ने बताया कि जब भी चुनावी वर्ष आता है तो भाजपा सीबीआई नाम का तोता बाहर निकाल कर लड़ती  है न कि राजनैतिक ढंग से उन्होने कहा कि भाजपा ये न समझे कि उनके इस कदम से कांग्रेस के जाबांज कार्यकर्ता डरने वाले नही है। 

 

वेब डेस्क IBC24