छग: जुआ पकड़ने पुलिस ने मारा छापा, थाने का पुलिस आरक्षक ही निकला सरगना
छग: जुआ पकड़ने पुलिस ने मारा छापा, थाने का पुलिस आरक्षक ही निकला सरगना
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर में सरगुजा और सूरजपुर पुलिस की टीम ने जुआं खेल रहे जुआंरियों पर छापामार कर्रावाई की। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए भागने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी से चारों जुआरियों को धर दबोचा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक पुलिस आरक्षक भी शामिल है। आरक्षक की इस हरकत को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अरोपी आरक्षक को निलंबित कर दिया है।
छत्तीसगढ़ के मोहनपुर पर 47 हाथियों के झुंड ने किया कब्जा, दहशत में ग्रामीण
इस कार्रवाई में एक लाख सोलह हजार रुपये भी पुलिस ने जब्त किया गया। आपको बता दें सूरजपुर जिले में जुआ खेलने खेलाने का खेल पुलिस के संरक्षण मे चलने की शिकायत पर आईजी सरगुजा की स्पेशल टीम ने रामानुजनगर पुलिस थाने क्षेत्र के पस्ता गांव में जुआ के खिलाफ छापे मारे जिसमे से कई आरोपी फरार होने में कामयाब रहे तो वहीं 4 आरोपी पकडाए, आरोपियों में जुए का मुख्य सरगना पुलिस का आरक्षक पंकज सिह है जो रामानुजनगर थाने में ही तैनात है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


