राजनांदगांव।छत्तीसगढ़ के राजनादगांव जिले में जिला पुलिस बल और आईटीबीपी की जुगलबंदी नक्सली मोर्चे पर कई सफलता प्राप्त कर रही है। एक सप्ताह में दो बड़ी मुठभेड़ और 50 से अधिक मामलों में पूर्वी बस्तर के नक्सल दम्पत्ति की गिरफतारी ऐसे मामले हैं जिससे राजनांदगांव जिले में पुलिस की सफलता बयां कर रही है।
ये भी पढ़ें –घर में रखे पटाखों से भयानक विस्फोट ,एक की मौत दो घायल
राजनांदगांव जिले में पुलिस बल नक्सली मोर्चे पर सभी दिशाओं में कार्य कर रही है। पुलिस एक तरफ शहरी नक्सली के मामले में सूचनाओं को शिद्दत के साथ खंगाल रही है तो दूसरी ओर नक्सल प्रभावित सीमांत क्षेत्रों में लगातार सर्चिंग कर रही है। पिछले एक सप्ताह में दो बड़ी मुठभेड़ के बाद आज पुलिस से 9 लाख के ईनामी नक्सली दम्पत्ति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 33 वर्षीय लेतरूराम और 30 वर्षीय श्यामा कुर्राम , 8 लार्ख रू व 1 लाख रू के इनामी नक्सली हैं जो कि पूर्वी बस्तर में 50 से अधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं।
ये भी पढ़ें –बीजेपी नेता मौसमी चटर्जी ने सार्वजानिक कार्यक्रम में लड़कियों को कपड़े पहनने की दी नसीहत
इस विषय में रतन लाल डांगी आईजी दुर्ग का कहना है कि गिरफ्तार नक्सली लेतरूराम नक्सलियों के डिवीजनल कमेटी का मेंबर रह चुका है और वर्तमान में पूर्वी बस्तर डिवीजनल कमेटी का सक्रिय सदस्य है। लेतरू 50 से अधिक मामलों में शामिल रह चुका है। कोंडागाव,जगदलपुर,नारायणपुर पुलिस को पिछले 11 वर्षों से इसकी तलाश थी। वहीं उसकी पत्नी श्यामा कोर्राम एलओएस सदस्या है जिस पर 1 लाख रू का ईनाम घोषित है। इनकी गिरफ्तारी से अनेक मामलों का खुलासा हो सकता है। आज पुलिस ने 9 लाख रू के ईनामी नक्सली दम्पति को गिरफ्तार किया है।