लॉकडाउन में PWD के सब इंजीनियर की पिटाई करना पुलिस को पड़ा भारी, SP सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश
लॉकडाउन में PWD के सब इंजीनियर की पिटाई करना पुलिस को पड़ा भारी, SP सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश
नीमच, मध्यप्रदेश। लॉकडाउन में PWD के सब इंजीनियर को पीटना पुलिस को भारी पड़ा है। नीमच कोर्ट ने एसपी सहित 6 अन्य पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए है। नीमच पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय और आर आई आनंद घुंघरवाल सहित 6 पुलिसकर्मियों पर केंट थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर 17 अगस्त तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।।
पढ़ें- इस जिले में 7 दिनों तक रहेगा टोटल लॉकडाउन, कलेक्टर ने दिए कड़ाई से पालन के निर्देश
ये है पूरा मामला
कोरोना में ड्यूटी के दौरान लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री सुभान सोलंकी के साथ पुलिस जवानों पर मारपीट का आरोप है । पुलिस की ओर से आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई नहीं करने पर फरियादी ने न्यायालय में परिवाद दायर किया था जिसके बाद कोर्ट ने इसे अपराध मानकर कैंट थाना प्रभारी को प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए ।
पढ़ें- कोरोना पीड़ित नाबालिग बच्ची से अस्पताल में छेड़छाड़…
7 मई 2020 को नीमच में लॉकडाउन के दौरान अपनी ड्यूटी पर जा रहे PWD के सब इंजीनियर सुभान सोलंकी को बेवजह क्रूरता पूर्वक पीटने के मामले में फरियादी ने न्यायालय की शरण लेते हुए नीमच पुलिस की अनावश्यक बर्बरता के खिलाफ वाद दायर किया गया था,जिसकी सुनवाई करते हुए नीमच अनुसूचित जनजाति विशेष न्यायाधीश विवेक कुमार श्रीवास्तव ने सख्त आदेश जारी करते हुए, नीमच एसपी मनोज राय, सहित अन्य 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ 17 अगस्त तक मामला दर्ज कर केंट थाना को, न्यायालय में रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।
पढ़ें- खुशखबरी, आज से शुरू होगी ‘किसान रेल’, जानिए किन राज…
फरियादी सुभान सोलंकी के मुताबिक 07 मई को वे अपनी ड्यूटी पर डाक बंगले जा रहे थे। तब रास्ते में उन्हें पुलिसकर्मियों ने रोक कर परिचय पत्र मांगा। सोलंकी अपना कार्ड दिखाते उसके पहले ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाना शुरू कर दिया, जिसकी वजह से सब इंजीनियर सोलंकी गंभीर घायल हो गए । उन्होंने पुलिस के इस कृत्य की रिपोर्ट केंट थाने में भी की, लेकिन पहले तो पुलिस टरकाती रही। बाद में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, लेकिन न्यायालय में प्रकरण ही नहीं गया ।
पढ़ें- कोरोना अपडेट: छत्तीसगढ़ में 88 और नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, आज प्…
आखिरकार सुब्हान सोलंकी ने न्यायालय की शरण में जाते हुए अपने वकील द्वारा एक परिवाद प्रस्तुत किया, जिस पर अनुसूचित जनजाति के विशेष न्यायाधीश विवेक श्रीवास्तव जी ने एसपी मनोज राय सहित सभी 6 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के आदेश जारी किए । सुभान सोलंकी के वकील गोपाल तम्बोली ने बताया कि – 07 मई को सब इंजीनियर सुभान सोलंकी के साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट की थी, जिस पर कोई कार्रलाई नहीं हो रही थी ,ऐसे में मामला नीमच विशेष न्यायाधीश महोदय के समक्ष परिवाद लगाया गया, जिस की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश ने केंट थाने को आदेशित किया है कि वो एसपी सहित 6 अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करके 17 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत करे ।
पढ़ें- कल से खुलेंगे जिम और व्यायाम शाला, गुपचुप, चाट समोसे सहित ठेले व्या…
पीड़ित सुभान सोलंकी नीमच में लोक यांत्रिकी विभाग में उप यंत्री के पद पर है तथा आदिवासी समुदाय से आते हैं । लॉकडाउन में पुलिस द्वारा अलग अलग जगहों से लोगों को बेवजह पीटने के कई मामले तो आपने भी देखे और सुने होंगे लेकिन, इस क्षेत्र का यह पहला मामला है जिसमें न्यायालय ने एसपी को भी पक्षकार बनाया है ।

Facebook


