ठंड में कांपते बुजुर्ग दंपति की आरक्षक ने की मदद,वीडियो हुआ वायरल

Ads

ठंड में कांपते बुजुर्ग दंपति की आरक्षक ने की मदद,वीडियो हुआ वायरल

  •  
  • Publish Date - November 23, 2018 / 08:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

नरसिंहपुर।आमतौर पर पुलिस वालो की कठोरता के किस्से ज्यादा सुनने मिलते हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप भी एक बार पुलिस जवान को सलाम ठोकेंगे। कहते हैं परोपकार से बड़ा धर्म नही और मानवता से बड़ी कोई पूंजी नहीं जी हां ऐसे ही एक मिसाल आधी रात के वक्त हमें गाडरवारा स्टेशन में देखने को मिली जहां एक 75 साल के बीमार बुजुर्ग कपपाती सर्दी में ठंड से कांप रहे थे वहीं चुनाव में ड्यूटी लगे पुलिस के जवान ने बुजुर्ग को ठंड में कपकपातेे देखा तो उन्होंने खुद की परवाह किए बगैर अपना कंबल बुजुर्ग को दे दिया और खुद ठंड में यूं ही बिना कम्बल के रात बिताने लगे।

ये भी पढ़ें –पप्पू फरिश्ता के खिलाफ जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी का केस दर्ज

राहगीर लोगो ने आरक्षक की मानवीयता को देखा तो खुले मन से प्रशंसा की और जब हमने आरक्षक से बात की तो उन्होंने कहा कि मुझसे ज्यादा इस कम्बल की जरूरत बीमार बुजुर्ग को है और मेरे कारण अगर उनकी ठंड दूर होती है तो यह मेरे लिए सौभाग्य की बात क्योंकि इन बुजुर्ग की जगह यदि मेरे पिता होते तो क्या मैं उन्हें यूं ही ठंड में रात बिताने देता। भले ही एक छोटा सा वाक्या हो लेकिन हमें सोचने पर मजबूर करता है की जिस पुलिस के जवान पर हम तरह-तरह के आरोप लगाते हैं उनकी मानवता समाज के ठेकेदारों के लिए सीख है जो बड़ी-बड़ी बातें तो करते हैं लेकिन जमीनी हकीकत में उनके परोपकार कहीं टिकते नहीं दिखाई देते