मेचका के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी, कुछ नक्सलियों के मारे जाने की खबर
मेचका के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी, कुछ नक्सलियों के मारे जाने की खबर
धमतरी। मेचका थाना क्षेत्र के मेचका के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की खबर है। खबर की पुष्टि करते हुए धमतरी एसपी बालाजी राव ने कहा है कि मुठभेड़ का पूरा ब्यौरा आने में कुछ वक्त लग सकता है। यह कार्रवाई राज्य पुलिस के एसटीएफ और डीएफ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की जा रही है। सूत्रों के हवाले से कुछ नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।
ये भी पढ़ें –नगरीय विकास एवं आवास विभाग में बड़ा फेरबदल, 88 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी
बता दें कि अभी बीते 18 जून को भी जिले में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई है। उसके शव के पास से जवानों ने हथियार व अन्य सामान बरामद किया है। मारी गई महिला नक्सली की पहचान सीतानदी दलम कमांडर सीमा मंडावी के रूप में हुई है। उसके ऊपर 8 लाख रुपए का इनाम राज्य सरकार ने घोषित कर रखा था।
<iframe width=”853″ height=”480″ src=”https://www.youtube.com/embed/Bry5jVrnymg” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


