बिटिया की एक चिठ्ठी पर हाजिर होंगे पुलिस अंकल

बिटिया की एक चिठ्ठी पर हाजिर होंगे पुलिस अंकल

बिटिया की एक चिठ्ठी पर हाजिर होंगे पुलिस अंकल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: July 22, 2018 8:26 am IST

 होशंगाबाद। अब पुलिस विभाग एक नई पहल करने जा रहे हैं जिसके तहत बिटिया की एक चिठ्ठी पर हाजिर होंगे पुलिस अंकल। फ़िल्म नायक में मुख्यमंत्री बने अभिनेता अनिल कपूर की तरह होशंगाबाद पुलिस ने बालिका सुरक्षा के लिए अनूठा प्रयोग किया है। जिसे नाम दिया गया है आपकी पाती, पुलिस की साथी।

ये भी पढ़ें –कलेक्टर की नई पहल प्रसूता को उपहार में देंगे पौधे

 पुलिस द्वारा यह नवाचार शुरू करने के पीछे वजह है  छात्राओं को कैम्पस में स्वतंत्र और निर्भय माहौल देकर स्कूल, कालेजों में शिक्षा व्यवस्था सुचारू बनाना। इस अभियान के तहत  जिले भर की  पुलिस  सभी स्कूल,कॉलेज कैम्पस,कोचिंग सेंटरों में सुझाव पेटियां  लगवा रही है।जिसका उद्देश्य है कि  किसी छात्रा को अगर बस ड्राइवर,ऑटो चालक या कोई मनचला परेशान करता है तो पीड़ित छात्रा उसकी शिकायत लिखकर इस पेटी में डाल सकती है। किसी को लिखने में दिक्कत है तो वह चित्र बनाकर  पेटी में डाल दे। उस इलाके का बीट  प्रभारी हर तीन दिन में पेटी चेक कर उसकी शिकायते पुलिस अधीक्षक अरविंद सक्सेना के सामने रखेगा। छात्रा की शिकायत पर पुलिस कठोर और सख्त कार्यवाही करेगी।

ये भी पढ़ें –आर्मी रिटायर्ड दंपति की घर में मिली खून से लथपथ लाश

इस विषय पर  एसपी सक्सेना ने बताया की पहले चरण में 50 पेटिया बनवाई गई है। जिले में लगभग 300 पेटिया लगाई जाएँगी। आज के आधुनिक समय में जबकि मोबाइल सहित सोशल मीडिया के अन्य माध्यम है ऐसे में यह व्यवस्था शुरू करने के पीछे पुलिस का विशेष मकसद है। कई बार छात्राओं की समस्या इस प्रकार की होती है कि वह अपनी पहचान बताने की झिझक में समस्या से जूझती रहती है लेकिन उसके बारे में किसी को बताती नही है और मोबाइल या फिर अन्य माध्यमों में अपनी पहचान गुप्त रखने का कोई माध्यम नही है। इस सुझाव पेेटी में छात्राएं नाम सहित अथवा बिना नाम के अपनी समस्याएं लिखकर डाल सकेंगी। जिस पर पुलिस त्वरित कार्यवाही करेगी। इससे एक ओर जहां छात्राओं की समस्या हल होगी वहीं उनकी पहचान भी सार्वजनिक नही होगी।

वेब डेस्क IBC24

 

 


लेखक के बारे में