देह व्यापार करने के लिए मजबूर कर रहे परिवार वाले, पुलिस भी नहीं कर रही मदद
देह व्यापार करने के लिए मजबूर कर रहे परिवार वाले, पुलिस भी नहीं कर रही मदद
जबरन देह व्यापार कराने और बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस के कार्रवाई न करने से दुखी होकर, अब युवती जान देने की धमकी दे रही है, क्योंकि आर्थिक तंगी के चलते अब उसके सामने इसके सिवाय कोई चारा भी नहीं हैं, दरअसल राजगढ़ जिले के बेरियाखेड़ी में रहने वाला एक परिवार बेड़िया समुदाय से आता है, और पिता की मौत के बाद दोनों बहनें पढ़ लिखकर सरकारी नौकरी करना चाहती हैं, लेकिन उनकी राहों में कोई और नहीं बल्कि उनके अपने ही रोड़े डाल रहे हैं ।
पीड़ितों के मुताबिक उनके परिवार वाले उनसे देह व्यापार से पैसे कमाने के लिए दबाव बना रहे हैं, जिसकी वजह से उन्होने उनकी गांव की जमीन पर भी कब्जा कर लिया है, उनका आरोप है कि पुलिस में कई बार शिकायत की लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
दरअसल बेड़िया समुदाय देह व्यापार के लिए बदनाम है, लेकिन वक्त बदल रहा है और अब इस समाज की युवतियां भी पढ़-लिखकर सम्मान के साथ जीना चाहती है और उस सम्मान के लिए वो जान देने तक के लिए तैयार हैं, अब देखना ये है कि पुलिस इस काम में उनकी मदद करती है या फिर यू हीं हाथ पर हाथ धरे किसी अनहोनी का इंतजार करती रहेगी ।

Facebook


