पुलिस भर्ती में हाइट में छूट की मांग पर मिली जेल, फिर हुई प्रेग्नेंसी जांच!
पुलिस भर्ती में हाइट में छूट की मांग पर मिली जेल, फिर हुई प्रेग्नेंसी जांच!
भोपाल। मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती में छूट की मांग को लेकर धरना देने वाली लड़कियों को जेल से रिहा कर दिया गया है। लड़कियों ने जेल से बाहर आकर आरोप लगाया कि जेल में उनका प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाया गया है। कांग्रेस ने इसे भांजियों का अपमान बताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा है कि वे माफी मांगें।
लड़कियों ने कहा कि प्रेग्नेंसी टेस्ट से उनके सम्मान को ठेस पहुंची हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चेंजिंग रूम में जेल प्रहरियों ने ताक-झांक की। इन लड़कियों ने कहा कि वे इस बात की शिकायत महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग में करेंगी।
यह भी पढ़ें : फिल्म ज़ीरो का टीज़र जारी, सलमान की गोद में शाहरुख, देखिए
इधर कांग्रेस ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि भांजियों का अपमान हुआ, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। इससे पहले आज सुबह महिला कांग्रेस ने अध्यक्ष संतोष कसाना के नेतृत्व में लड़कियों की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया।
बता दें कि पुलिस आरक्षक भर्ती में 3 सेंटीमीटर की छूट की मांग को लेकर ये छात्राएं 2 दिन से धरना दे रही थीं। फिर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


