छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: June 6, 2017 2:44 pm IST

 

जबलपुर में भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं पर  प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया है…कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी में फैले भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा  रहे थे..लेकिन रास्ते में पुलिस ने इन्हें रोका..पुलिस के रोकने पर भी कार्यकर्ता नहीं रुके और प्रदर्शन उग्र कर दिया..लिहाजा पुलिस को कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करना पड़ा..कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इंजीनियरिंग कॉलेजों में हुए छात्रवृति घोटाले को उजागर करने के बाद प्रशासन ने जाँच तो की लेकिन दोषी अधिकारीयों के खिलाफ आजतक ना तो कोई ठोस कार्रवाई की गई…और ना ही एफआईआर दर्ज की…हालांकि की कैमरे में पुलिस किसी भी तरह की लाठीचार्ज की घटना से इनकार कर रही है।


लेखक के बारे में