स्कूल निरीक्षण करने पहुंचे SP बच्चों के लिए बन गए शिक्षक

स्कूल निरीक्षण करने पहुंचे SP बच्चों के लिए बन गए शिक्षक

स्कूल निरीक्षण करने पहुंचे SP बच्चों के लिए बन गए शिक्षक
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: January 25, 2018 10:17 am IST

धमतरी में एसपी बच्चों के बीच एक दिन के लिए शिक्षक बन गए, इस दौरान एसपी ने बच्चों को पढ़ाने के साथ विज्ञान गणित अंग्रेजी हिंदी और सामान्य ज्ञान के सवाल भी पूछे। वहीं एसपी को अपने बीच पाकर बच्चे काफी खुश हुए, दरअसल राष्ट्रपति शिक्षा गुणवत्ता योजना के तहत धोटगांव में स्कूल का निरीक्षण कर एसपी रजनेश सिंह बच्चों के लिए शिक्षक बने, और पहली से पांचवी तक की सभी कक्षाओं का निरीक्षण किया और बच्चों को पढ़ाया भी, इस दौरान एसपी ने सभी बच्चों से विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी तथा सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे।

कांग्रेस और जोगी कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल होगा ये खास मुद्दा…

वहीं सही जवाब देने वाले बच्चों को चॉकलेट, कंपास बॉक्स सहित पैन देकर पुरूस्कृत भी किया। इसके आलावा एसपी ने बच्चों को स्वयं और आसपास के इलाके को स्वच्छ रखने सहित स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह भी दी इसी के साथ अच्छी शिक्षा लेकर अपने परिवार और पूरे देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान एसपी के सामने कुछ बच्चों ने बड़े होकर पुलिस अधिकारी प्रशासनिक अधिकारी और शिक्षक बनने की इच्छा भी जताई, जिस पर एसपी ने शुभकामनाएं देते हुए उनका मनोबल भी बढ़ाया।

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में