कांग्रेस की महिला पार्षद का आरोप- पूर्व मंत्री ने अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी

कांग्रेस की महिला पार्षद का आरोप- पूर्व मंत्री ने अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी

कांग्रेस की महिला पार्षद का आरोप- पूर्व मंत्री ने अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: August 28, 2018 11:46 am IST

मुरैना। कांग्रेस नेता भले ही गुटबाजी को हमेशा नकारते रहते हों, लेकिन गाहेबगाहे गुटबाजी सामने आ ही जाती हैगुटबाजी का ताजा मामला मध्यप्रदेश के मुरैना में आयोजित चंबल संभाग की चुनाव अभियान समिति में नजर आया, हां चुनावी टिकट के लिए पूर्व मंत्री ऐदल सिंह और पार्षद मीना सिकरवार आपस में झगड़ गएमीना सिकरवार का आरोप है कि ऐदल सिंह ने मीटिंग दौरान हाथ पकड़कर अभद्रता की और घर में घुस कर जान से मारने की धमकी भी दी। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से कर दी है साथ ही वह पार्टी फोरम पर इसकी शिकायत करेंगी जब तक पूर्व मंत्री पर कार्रवाई नहीं होगी वह शांत नहीं बैठेंगी।

दरअसल आज मुरैना में चंबल संभाग की चुनाव अभियान समिति की बैठक का आयोजन किया गया था जब टिकिट को लेकर समीक्षा चल रही थी तो उस दौरान बागचीनी ब्लॉक की प्रभारी मीना सिंह ने अपनी राय रखी जिसको लेकर ऐदल सिंह भड़क गए। मीना सिकरवार का आरोप है कि जिला कांग्रेस के किसी भी वरिष्ठ नेता ने हस्तक्षेप नहीं किया, ऐसे में मजबूरन वह बैठक से बाहर चली आई।

यह भी पढ़ें : 2 दिवसीय केरल प्रवास पर पहुंचे राहुल गांधी, बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात, जाएंगे राहत शिविरों में

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री ऐदल सिंह तीन बार सुमावली से विधायक रहे है इस बार के चुनाव में मीना सिकरवार भी दावेदारी कर रही है। इसी को लेकर दोनों आमनेसामने आ गए है। अब देखना होगा कि कांग्रेस का वरिष्ठ नेतृत्व क्या निर्णय लेता है

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में