सिंधिया के बाद अब प्रज्ञा ठाकुर के लगे पोस्टर, कोरोना के दौरान लापता होने का जिक्र
सिंधिया के बाद अब प्रज्ञा ठाकुर के लगे पोस्टर, कोरोना के दौरान लापता होने का जिक्र
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संकट के बीच सियासत भी गरम है इस दौरान नेताओं का पोस्टर वॉर जारी है। राजधानी भोपाल में अब बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं। ये पोस्टर किसने लगाए हैं, ये साफ नहीं है पर किसी राजनितिक दल से जुड़े अज्ञात लोगों ने शहर के कई हिस्सों में प्रज्ञा ठाकुर के गुमशुदा होने के पोस्टर लगाए हैं पोस्टर में लिखा गया है कि कोरोना महामारी में भोपाल की जनता परेशान है।
पढ़ें- लोगों के बीच दो गज की दूरी कम होते ही बजेगा अलार्म, बीटेक छात्र ने बनाया डिवा…
लेकिन सांसद प्रज्ञा ठाकुर कहां लापता हैं ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी नेता के गुमशुदगी के पोस्टर लगे हैं। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनकी समर्थक इमरती देवी तक के लापता होने के पोस्टर लग चुके हैं।
पढ़ें- टिड्डियों को लेकर सरकार गंभीर, ब्रिटेन से मंगाए जाएंगे स्प्रेयर्स, …
साध्वी के पोस्टर लगाए जाने पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने उनको घेरा है उन्होंने कहा कि लोगों को जब जरूरत थी तो सांसद गायब थीं लेकिन दिग्विजय सिंह सेवा में लगे थे, जिन लोगों ने पोस्टर लगाए हैं, वो सही सवाल पूछ रहे हैं।
पढ़ें- टिड्डी दलों पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, ड्रोन और…
वहीं इस मामले में विश्वास सारंग ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया सारंग ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा के बजाय कांग्रेस को अपने नेताओ के पोस्टर लगाना चाहिए जो सरकार में रहते पैसे कमाने के बाद से गायब हैं।

Facebook


