आलू उत्पादक किसानों को दो करोड़ का चूना लगाकर कारोबारी परिवार समेत गायब
आलू उत्पादक किसानों को दो करोड़ का चूना लगाकर कारोबारी परिवार समेत गायब
इंदौर, 17 मार्च (भाषा) मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में आलू उत्पादक किसानों से दो करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के बाद लापता कारोबारी पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी ।
खुड़ैल थाने के प्रभारी महेंद्र सिंह भदौरिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कारोबारी अमित कैलोत्रा ने तिल्लौर खुर्द और इसके आस-पास के गांवों में कम से कम 70 किसानों से बड़े पैमाने पर आलू खरीदा और उन्हें इसकी कीमत कुछ दिन बाद चुकाने का वादा किया।
उन्होंने बताया, ‘चंद रोज इंतजार करने के बाद किसानों ने जब अपनी उपज के मोल के लिए कैलोत्रा को फोन किया, तो उसका मोबाइल बंद मिला। किसान जब व्यापारी के घर पहुंचे, तो उन्हें वहां ताला लटकता मिला।’
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित किसानों की शिकायत पर कारोबारी के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है ।
उन्होंने बताया,’आरोपी अपने परिवार के साथ गायब है। उसकी तलाश की जा रही है।’
भाषा हर्ष नोमान
नोमान

Facebook


