प्रियंका चोपड़ा ने वैश्विक समुदाय से भारत की मदद का अनुरोध किया

प्रियंका चोपड़ा ने वैश्विक समुदाय से भारत की मदद का अनुरोध किया

प्रियंका चोपड़ा ने वैश्विक समुदाय से भारत की मदद का अनुरोध किया
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: April 29, 2021 8:18 am IST

मुंबई, 29 अप्रैल (भाषा) अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वैश्विक समुदाय से महामारी का सामना कर रहे भारत की मदद का अनुरोध किया है। अभिनेत्री का कहना है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर से भारत बुरी तरह प्रभावित है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार के आंकड़े के अनुसार देश में एक दिन में सबसे अधिक 3,79,257 नए मामले आये जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,83,76527 हो गयी है।

मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किये गये आंकड़े के अनुसार एक दिन में 3,645 लोगों की मौत होने से संक्रमण से अब तक दो लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

भारत के कमजोर स्वास्थ्य ढांचे पर चिंता जताते हुए प्रियंका ने बृहस्पतिवार को ट्विटर पर एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि वैश्विक समुदाय को इस संबंध में ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि ‘‘जब तक एक भी व्यक्ति असुरक्षित है तब तक कोई सुरक्षित नहीं है।’’

अदाकारा ने लोगों से अपने संसाधनों के जरिए आगे आकर भारत की मदद करने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको बताना चाहती हूं कि हमें क्यों ख्याल रखने की जरूरत है ऐसा इसलिए कि जब तक एक भी व्यक्ति असुरक्षित है तब तक कोई सुरक्षित नहीं है। इसलिए अपने संसाधनों का इस्तेमाल कीजिए और इस महामारी को रोकने में अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल करें।’’

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह लोगों के रोष को समझ सकती हैं और इसका भी हल निकलेगा लेकिन फिलहाल भारत के स्वास्थ्य ढांचे का समर्थन करने और मदद करने का समय है।

भाषा सुरभि शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में