मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की 20 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने वाले पत्रकारों से आग्रह, जनसंपर्क आयुक्त ने कहा सेल्फ क्वारंटाइन में रहें

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की 20 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने वाले पत्रकारों से आग्रह, जनसंपर्क आयुक्त ने कहा सेल्फ क्वारंटाइन में रहें

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की 20 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने वाले पत्रकारों से आग्रह, जनसंपर्क आयुक्त ने कहा सेल्फ क्वारंटाइन में रहें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: March 25, 2020 3:25 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क संचालनालय के आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने छत्तीसगढ़ राज्य के उन पत्रकारों से आग्रह किया है जो विगत दिनों मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ की भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस और उसके बाद विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे ने कहा- मैं अपनी पत्नी की सुन रहा हूं,…

तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा है कि मेरी जानकारी में आया है कि मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री की 20 मार्च को भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस और उसके पश्चात विधानसभा की कार्यवाही में छत्तीसगढ़ राज्य के कुछ पत्रकार भी सम्मिलित हुए थे ।

ये भी पढ़ें: लॉक डाउन के दौरान कवरेज में लगे मीडियाकर्मियों को निर्देश, कहा- लापरवा​ह न बनें, सुरक्षा नियमों क…

उन्होने आगे कहा कि ‘जैसा कि आप जानते है कि उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल एक पत्रकार कोरोना पॉजिटिव पाये गये है। ऐसे में कोरोना वायरस बचाव के प्रोटोकॉल के तहत उस कॉन्फ्रेंस में शामिल राज्य के पत्रकारों से आग्रह है कि वे तत्काल स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क करे और उनके निर्देशानुसार अपने आपको सेल्फ क्वारंटाइन में रखें।

ये भी पढ़ें: लॉक डाउन के दौरान विदेश यात्रा से लौटा युवक घूम रहा था खुलेआम, महाम…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com