प्रदेश के सभी धान उपार्जन केंद्रों में बनेंगे पक्के चबूतरे और शेड, अधिकारियों को निर्माण संबंधी दिशा-निर्देश जारी
प्रदेश के सभी धान उपार्जन केंद्रों में बनेंगे पक्के चबूतरे और शेड, अधिकारियों को निर्माण संबंधी दिशा-निर्देश जारी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गत दिवस कृषि और सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान प्रदेश के धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले धान को बारिश से बचाने के लिए अभियान चलाकर पक्के चबूतरे और शेडों के निर्माण करने के निर्देश दिए हैं।
पढ़ें- शराब दुकान के खिलाफ कांग्रेसी पार्षद ने खोला मोर्चा, बड़ी संख्या में महिलाएं और जनप्रतिनिधि कर रह…
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मनरेगा से चबूतरों का निर्माण कराया जाए और मंडी बोर्ड से शेडों का निर्माण किया जाए।
पढ़ें- सजायाफ्ता कैदी की मौत के बाद आरक्षक ने दी मुखाग्नि, बुजुर्ग माता-पि…
मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश के बाद मुख्य सचिव आर.पी.मंडल ने प्रदेश के धान उपार्जन केंद्रों में पक्के चबूतरो और शेड के निर्माण के लिए विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं जिसके तहत प्रदेश के सभी धान उपार्जन केंद्रों में जल्द ही पक्के चबूतरे और शेड निर्माण की प्रकिया शुरू हो जाएगी।

Facebook


