कांग्रेस-जनता कांग्रेस आमने-सामने, पेंड्रा में राहुल-जोगी की सभा की तैयारी
कांग्रेस-जनता कांग्रेस आमने-सामने, पेंड्रा में राहुल-जोगी की सभा की तैयारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और जनता कांग्रेस एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस जहां अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे की तैयारी में जुटी है। वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ भी अजीत जोगी की सभा को सफल बनाने में जुटे हैं।
ये भी पढ़ें- शिक्षाकर्मी महापंचायत में दिखाएंगे ताकत, बनेगी बड़े आंदोलन की रणनीति
खासबात यह कि कांग्रेस ने राहुल की सभा के लिए जोगी के इलाके का चयन किया है। पेंड्रा में राहुल 17 मई को सभा करने वाले हैं। जिसकी तैयारी के लिए आज कांग्रेस नेता चरणदास महंत और रादयाल उईके पेंड्रा का दौरा करने वाले हैं। दोनों नेता राहुल की सभा के लिए मैदान का चयन करेंगे।
ये भी पढ़ें- दिल्ली से जोगी ने बांधा बोरिया बिस्तर, अब विधायक पत्नी के साथ रहेंगे
कांग्रेस के बागी और जनता कांग्रेस सुप्रीमो अजीत जोगी भी पेंड्रा में सभा करने वाले हैं। जोगी की सभा के लिए आज अमित जोगी ने बैठक बुलाई है। बैठक में अमित जोगी, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता धरमजीत सिंह, गुलाब सिंह और देवव्रत सिंह भी शामिल होंगे।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


