रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा तय हो गया है। वे 24 अप्रैल को रायपुर आएंगे। पीसीसी को इसकी सहमति मिल गई है। पिछले दिनों पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के साथ बैठक में राहुल गांधी को प्रदेश दौरे के लिए आमंत्रित किया गया था। इस बरस छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस पूरी ताकत लगा रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे की रूपरेखा और तैयारियों पर विचार करने के लिए कांग्रेस भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों वरिष्ठ नेताओं और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पदाधिकारियों की बैठक 15 अप्रैल रविवार को 11:00 बजे काँग्रेसभवन में बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और कांग्रेस विधायक दल के नेता टीएस सिंहदेव उपस्थित रहेंगे।
Web Team Ibc24.in
कोई समाचार उपलब्ध नहीं है।