राहुल की सभा में देर से पहुंची रेणु जोगी, कांग्रेस अध्यक्ष ने नहीं लिया नाम

राहुल की सभा में देर से पहुंची रेणु जोगी, कांग्रेस अध्यक्ष ने नहीं लिया नाम

राहुल की सभा में देर से पहुंची रेणु जोगी, कांग्रेस अध्यक्ष ने नहीं लिया नाम
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: May 17, 2018 12:27 pm IST

पेंड्रा दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहले दिन कोटमी में आयोजित जंगल सत्याग्रह में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस विधायक और जकांछ के संस्थापक अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी राहुल की सभा में देर से पहुंची।

आज उसी वक्त पर अजीत जोगी की सभा पेंड्रा में आयोजित होने के चलते इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि रेणु जोगी राहुल गांधी की सभा में पहुंचेंगी अथवा नहीं। पेंड्रा में जोगी की सभा होने के बावजूद रेणु राहुल की सभा में पहुंची। हालांकि वे थोदी देर से पहुंची।

यह भी पढ़ें : सीतापुर में ये क्या करते नजर आए राहुल गांधी, आप भी देखिए

 

रेणु जोगी इस सभा में मंच पर बैठीं, उन्होंने राहुल गांधी का स्वागत भी किया और सभा खत्म होने तक मौजूद रहीं। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह रही कि उनके आने से पहले राहुल ने अपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं के नाम लिए लेकिन रेणु जोगी का नाम नहीं लिया।

बता दें कि रेणु जोगी के जकांछ का राजनीतिक मंच साझा करने का आरोप पर पहले ही वाद-विवाद हो चुका है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस ने रेणु जोगी को नोटिस भी दी थी, जिसका जवाब उन्हें देना पड़ा था।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में