मंदसौर गोलीकांड की पहली बरसी, किसानों को संबोधित करेंगे राहुल गांधी
मंदसौर गोलीकांड की पहली बरसी, किसानों को संबोधित करेंगे राहुल गांधी
मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर गोलीकांड की पहली बरसी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। राहुल गांधी की सभा पिपल्यामंडी के खोखरा गांव के मैदान पर होगी। राहुल गांधी 1 बजे सभा स्थल पर पहुंचेगे। यहां उनका तय वक्त 3 बजे तक का है। राहुल गांधी मंदसौर एयर स्ट्रीप पर चार्टर प्लेन से पहुचेंगे। यहां से वो हेलीकॉप्टर से सभा स्थल तक आएंगे।
ये भी पढ़ें दो महिलाओं और उसके दोस्तों की डंडे से धुनाई, जानिए क्या है माजरा
सभा स्थल पर व्यापक तैयारियां की गई है। सभा स्थल पर तीन हेलीपेड के अलावा पांडाल में तीन मंच बनाए गए है। एक मंच पर AICC के पदाधिकारी बैठेगे। दूसरे मंच पर वीआईपी और तीसरे मंच पर गोलीकांड में मारे गए किसानों के परिवार रहेंगे सभा स्थल पर करीब 1 लाख कुर्सियां लगाए गए है। वहीं,गर्मी को देखते हुए 5 लाख पानी की पाऊच, 1 लाख छाछ के पाऊच और 50 हजार पानी की बोटल की व्यवस्था की गई है। सभा में राहुल गांधी के साथ तमाम प्रदेश कांग्रेस के आला नेताओं के अलावा राजस्थान से अशोक गेहलोत और सचिन पायलेट भी सभा में मौजूद रहेंगे संभावना है। कि सभा के बाद राहुल गांधी पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के लिए भी जाएंगे। राहुल गांधी की इस आमसभा का किसान समृद्धी संकल्प यात्रा नाम दिया गया है। जिसे मध्यप्रदेश में कांग्रेस का चुनावी आगाज भी माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- बिना अनुमति हो रही थी यहां हार्दिक पटेल की सभा की तैयारी, टेंट का साजोसामान जब्त
इससे पहले पिपलिया मंडी में हुए गोलीकांड की पहली बरसी पर मंदसौर जिले में देशभर के बड़े किसान नेता इकट्ठा हुए। इस दौरान गोलीकांड में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस श्रद्धांजलि सभा में किसान संघर्ष समिति के बैनर तले एक बड़ी सभा का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार से किसानों के मुद्दे पर लोकसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की गई। श्रद्धांजलि सभा में आये किसान परिवार के सदस्यों ने राहुल गांधी की सभा में जाने का फैसला भी किया ।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


