रायपुर में आशीर्वाद आटे की एजेंसी पर रेड, प्लास्टिक मिलावट की शिकायत
रायपुर में आशीर्वाद आटे की एजेंसी पर रेड, प्लास्टिक मिलावट की शिकायत
रायपुर। आटा..जो आपकी सेहत के निवाले का हिस्सा है.. आशंका है कि वो भी मिलावटखोरों की ज़द में है. दरअसल रायपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने ITC कंपनी के आशीर्वाद आटे की C एंड F एजेंसी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. अधिकारियों ने मंदिर हसौद स्थित गोदाम में दबिश देकर 46 लाख रुपए कीमत का लगभग 132 टन आटा सीज कर कुछ सैंपल लिए हैं. सैंपल की रिपोर्ट आने तक सीज़ किए गए आटे की बिक्री पर रोक रहेगी।

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट का सुप्रीम फैसला, निष्क्रिय इच्छामृत्यु की दी इजाजत
जी हां, कई शिकायतें मिलने के बाद रायपुर की खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने ITC कंपनी के आशीर्वाद आटे की एजेंसी में कई टन आटा सीज़ कर सैंपल लिए हैं. दरअसल रायपुर में आटे में मिलावट होने की शिकायत गुढ़ियारी समेत कई इलाके के लोगों ने की. इन लोगों को आटे से रोटियां बनाने के दौरान इसमें प्लास्टिक होने की आशंका हुई. ये आशंका दूर करने के लिए शिकायत करने वाले लोगों ने आटे को सीधे आग पर रखा. तो आटा तेज लौ के साथ जलने लगा. जिसके बाद लोगों ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को शिकायत कर आटे की जांच करने का आग्रह किया।
ये भी पढ़ें- मोतियाबिंद ऑपरेशन में लापरवाही का मामला, खतरे में 32 लोगों की आंखों की रोशनी

शुक्रवार सुबह से आटे में मिलावट होने की खबर और इससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगे और दोपहर में खाद्य एवं औषधि विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर अश्वनी देवांगन की अगुवाई में विभाग की टीम ने मंदिर हसौद स्थित ITC कंपनी की एजेंसी के गोदाम में दबिश दी. जिसके बाद यहां ट्रक में लोड किए जा रहे आटे के साथ गोदाम में पड़े 4 हजार 3 सौ 92 बोरे सीज कर दिए गए. इनमें से 4 पैकेट आटे को अधिकारियों ने सैंपल की तरह लेकर लैब टेस्टिंग के लिए भेजा है।
ये भी पढ़ें- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर सख्ती, कहा- काम पर लौटे नहीं तो होगी बर्खास्तगी
ये पहली बार नहीं है कि शहर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायत सामने आई है.. इसके पहले भी कई बार खाद्य तेल, बेसन समेत कई चीजों में मिलावट के मामले सामने आए हैं.. देखना है कि इस बार आटे में मिलावट की शिकायत के इस मामले में जांच का क्या नतीजा निकलता है।
संदीप शुक्ल, IBC24, रायपुर

Facebook


