रायपुर एयरपोर्ट अप्रैल से हो जायेगा 24 घंटे सुविधा देने वाला

रायपुर एयरपोर्ट अप्रैल से हो जायेगा 24 घंटे सुविधा देने वाला

रायपुर एयरपोर्ट अप्रैल  से हो जायेगा  24 घंटे सुविधा देने वाला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: March 27, 2018 11:32 am IST

 रायपुरियंस के लिए एक अच्छी खबर की घोषणा हुई है जिसके तहत सरकार ने यह तय किया है कि  रायपुर एयरपोर्ट को अब 24 घंटे आपरेट किया जाएगा.आपको बता दे कि रायपुर के साथ साथ पटना रांची और गुवाहाटी  एयरपोर्ट को भी अब 24 घंटे  ऑपरेट किया जायेगा।

आज एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया के चेयरमैन गुरुप्रसाद मोहपात्रा ने कहा की रायपुर सहित  इन चारों एयरपोर्ट में वो सारी सुविधाएं हैं कि इनको 24 घंटे आपरेट किया जा सके.लेकिन यात्रियों की कमी को देखते हुए इस ओर पहले ध्यान नहीं दिया जा रहा था।

 

लेकिन अब जल्द ही इन एयरपोर्ट को भी नाईट लेंडिंग के साथ कनेक्ट कर दिया जायेगा।अब एयर ट्रैफिक में इजाफा होने के चलते इन एयरपोर्ट को 24 घंटे आपरेशनल करके देखा जाएगा. महापात्रा ने कहा कि अप्रैल 2018 से इन चारों एयरपोर्ट को 24 घंटे के लिए आपरेट किया जाएगा. गौरतलब है कि देश में 125 एयरपोर्ट हैं, जिनमें से सिर्फ 30 एयरपोर्ट ही 24 घंटे के लिए आपरेशनल हैं.

WEB TEAM ibc24

 

 


लेखक के बारे में