रेप पीड़ित नाबालिग के नवजात शिशु का सौदा, दो डॉक्टर और नर्स पर केस दर्ज
रेप पीड़ित नाबालिग के नवजात शिशु का सौदा, दो डॉक्टर और नर्स पर केस दर्ज
रायपुर। राजधानी रायपुर के एक निजी नर्सिंग होम में नवजात शिशु को बेचने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। सिर्फ 14 साल की एक नाबालिग लड़की दुष्कर्म का शिकार होने के बाद गर्भवती हो गई थी, जिसे रायपुर के टूरी हटरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डिलीवरी के बाद नवजात शिशु का सौदा कर लिया गया।
पढ़ें- सीधी के बाद उज्जैन में शिवराज के काफिले पर पथराव, जमकर विरोध प्रदर्शन
जिसमें नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी और अस्पताल की दो महिला डॉक्टर के अलावा नर्स भी शामिल थी। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने सभी के खिलाफ FIR दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नाबालिग लड़की के नवजात शिशु को किसी रिटायर्ड पुलिस अफसर के घर बेचने की तैयारी थी। मामले में एक महिला नेत्री भी मध्यस्थता करते हुए हिरासत में ली गई है।
पढ़ें- राहुल गांधी ने भोपाल में किया रोड शो, टी-स्टॉल पर पी चाय, देखिए वीडियो
आपको बता दें कि लड़की की आबरू से खेलकर उसे गर्भवती करने के आरोपी युवक के खिलाफ भी रेप का केस रजिस्टर किया गया है। इस केस को आगे की जांच के लिए राजनांदगांव ट्रांसफर किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस कई और तथ्य खंगाल रही है और आज शाम को कोई बड़ा खुलासा भी कर सकती है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


