रायपुर: दूर-दराज की काॅलोनियों पर पुलिस ने दी दबिश, 200 लोगों की शिनाख्त

रायपुर: दूर-दराज की काॅलोनियों पर पुलिस ने दी दबिश, 200 लोगों की शिनाख्त

रायपुर: दूर-दराज की काॅलोनियों पर पुलिस ने दी दबिश, 200 लोगों की शिनाख्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: February 24, 2018 9:46 am IST

रायपुर। होली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए रायपुर पुलिस ने शहर में घूमने वाले अपराधी और संदिग्धों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरु कर दी है। शनिवार को शहर के आउटर में बसे इंडस्ट्रियल सेक्टर की कॉलोनी में रायपुर पुलिस ने दल बल समेत दबिश दी। इस दौरान काफी संख्या में बिना सूचना के किराए पर रहने वालों की जानकारी पुलिस को लगी। संदेह के आधार पर पुलिस ने करीब 200 लोगों की शिनाख्त करके उनके संबंधित थाने से शिनाख्त करवाई।

ATM से 22 लाख की फेराफेरी करने वाले आरोपी को कांकेर पुलिस ने किया गिरफ्तार  

सर्चिंग के दौरान पुलिस को एक युवक के पास से धारदार हथियार भी मिला है। इसके अलावा पुलिस ने देर रात शहर में शराब पिकर या दूसरे नशे कर गाड़ी चलाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने इस मामले में लगभग 129 लोगों पर चालानी कार्रवाई करते हुए उनके वाहन जब्त कर लिए।

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में