होली के लिए रायपुर रेल मंडल ने घोषित की स्पेशल ट्रेन

होली के लिए रायपुर रेल मंडल ने घोषित की स्पेशल ट्रेन

होली के लिए रायपुर रेल मंडल ने घोषित की स्पेशल ट्रेन
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: February 21, 2018 11:18 am IST

रायपुर। होली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए रायपुर रेल मंडल ने दुर्ग और पटना के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। दुर्ग से ये स्पेशन ट्रेन 28 फरवरी को रवाना होगी, जबकी वापसी में यही ट्रेन पटना से 3 मार्च को रवाना होगी। ये स्पेशल ट्रेन 18 कोचो की होगी, जिसमें 10 स्लीपर, तीन एसी 3, एक सेकंड एसी, दो जनरल और 2 एसएलआर याने गार्ड कोच होंगे। होली स्पेशल के तौर पर चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन का किराया भी स्पेशल का होगा, जो सामान्य किराए से ज्यादा होगा ।

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में