राइस मिलों में छापामार कार्रवाई, इन दो राइस मिलों से करोड़ों की धान जब्त, जांच जारी

राइस मिलों में छापामार कार्रवाई, इन दो राइस मिलों से करोड़ों की धान जब्त, जांच जारी

राइस मिलों में छापामार कार्रवाई, इन दो राइस मिलों से करोड़ों की धान जब्त, जांच जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: July 7, 2019 2:13 am IST

रायपुर। धान खरीदी के बाद अब जो मिलर कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव नहीं कर रहे हैं। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार ने कार्रवाई शुरु कर दी है। रायपुर में कलेक्टर एस भारतीदासन की अगुवाई में खाद्य विभाग की टीम ने राइस मिलों में छापामार कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: बीजेपी का सदस्यता अभियान जारी, पूर्व सीएम ने यहां से किया इस अभियान की शुरूआत, जानिए

बता दे कि जांच में नवापारा के चंपारण चौक स्थित प्रभु इंटरप्राइजेस और श्री श्यामजी राइस मिल नवापारा में काफी गड़बड़ी पाई। यहां पर मिलरों की ओर से स्कंध बोर्ड, स्टॉक पंजी नहीं रखने की अनियमितता के साथ-साथ नियम के मुताबिक उठाव नहीं किया गया।

ये भी पढ़ें: सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ शिकायत दर्ज, कांग्रेस नेता ने की गिरफ्तार करने की मांग

फिलहाल दोनों राइस मिलर पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों मिलों से भारी मात्रा में धान और चावल भी जब्त किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ 10 लाख रुपए आंकी गई है।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/vIrVic2ctvU” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में