स्पीकर चरणदास महंत ने विधानसभा के सेंट्रल हॉल में राजीव गांधी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की

स्पीकर चरणदास महंत ने विधानसभा के सेंट्रल हॉल में राजीव गांधी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की

स्पीकर चरणदास महंत ने विधानसभा के सेंट्रल हॉल में राजीव गांधी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: August 20, 2020 7:45 am IST

रायपुर। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के सेंट्रल हॉल में भी स्मृति कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधान सभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि की।

पढ़ें- कोरोना वॉरियर्स को बीमा का लाभ देने याचिका दायर, हाईकोर्ट ने केंद्र…

पढ़ें- IBC24 की खबर का असर, अगवा बच्ची को यूपी से छुड़ाया, आरोपी महिला गिर.

साथ ही देश के विकास में उनके दिए गए योगदान को याद किया। कार्यक्रम में उपस्थित विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक कुलदीप जुनेजा समेत विधानसभा के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारियों ने भी राजीव गांधी के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ सबसे साफ राज्य, 25 हजार की जनसंख्या में पाटन सबसे स्वच्छ

बता दें कि इस दिन को देश में सद्भावना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारी और कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ भी दिलाई गई।

 


लेखक के बारे में