बिना मुसाफिर दर्ज कराए निवास कर रहे 50 संदिग्धों को दबोचा पुलिस ने

बिना मुसाफिर दर्ज कराए निवास कर रहे 50 संदिग्धों को दबोचा पुलिस ने

बिना मुसाफिर दर्ज कराए निवास कर रहे 50 संदिग्धों को दबोचा पुलिस ने
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: February 6, 2019 6:37 am IST

राजनांदगांव।  राजनांदगांव में पुलिस ने चिखली थाना क्षेत्र के गौरी नगर में अन्य प्रदेशों से आकर बिना मुसाफिर दर्ज कराए रह रहे 40-50 लोगों को तलब किया है। बताया जा रहा है कि बिना मुसाफिर दर्ज कराए इन लोगों के द्वारा राजनांदगांव में रहकर व्यवसाय किया जा रहा था। साथ ही एक ही घर में बहुत अधिक संख्या में रहने वाले लोगो को देखकर भी हड़कंप मच गई है।

ये भी पढ़ें –शिल्पा शिंदे ने ज्वाइन किया कांग्रेस, संजय निरुपम ने अंगूरी भाभी का किया जोरदार स्वागत

ज्ञात हो कि शहर के गौरी नगर क्षेत्र के दो मकानों में बीते कुछ महीनों से 40-50 लोग निवास कर रहे हैं। रात को इन सभी लोगों का हुजूम एक जगह पर दिखाई देने से आसपास निवास करने वाले लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था। गौरीनगर क्षेत्र में इतने लोगों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अन्य प्रदेशों से आकर अनजान लोग गौरीनगर क्षेत्र में निवास कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें –‘रोबोट रेस्तरां’ जहां रोबोट खाना भी परोसेंगे और ग्राहकों से अंग्रेजी-तमिल में बातचीत भी करेंगे

सूचना के आधार पर जब पुलिस पहुंची तो इसमें से कुछ लोग पुलिस को देखकर भागने लगे, संदेह होने पर पुलिस ने सभी को सुबह आकर थाने में जानकारी देने कहा। इसके बाद लगभग 40-50 की संख्या में उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से आये ये लोग चिखली पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस के द्वारा बिना सूचना दिए रहने वाले इन लोगों पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस विषय पर सीएसपी राजनांदगांव डाॅ. प्रशांत शुक्ला का कहना है कि गौरीनगर क्षेत्र में रह रहे लोगों ने पुलिस को बताया कि वह रोजी रोटी की तलाश में यहां आए हुए हैं और दिनभर फेरीलगा कर सामान बेचते हैं। नियमानुसार जिस के मकान में यह लोग रह रहे हैं उस मकान मालिक को किराएदार के संबंध में पुलिस को सूचना देनी होती है। वही किराए पर रह रहे लोग संबंधित थाने में अपना मुसाफिर भी दर्ज कराते हैं। लेकिन पुलिस को इस मामले में न मकान मालिक ने सूचना दी और ना ही किराएदारों ने सूचना दी। बहरहाल पुलिस अब इन सभी लोगों के रिकॉर्ड खंगाल रही है।


लेखक के बारे में