रमन कैबिनेट का निर्णय-नया रायपुर का नाम अब अटल नगर,फिल्म विकास निगम का गठन भी,पढ़िए फैसले

रमन कैबिनेट का निर्णय-नया रायपुर का नाम अब अटल नगर,फिल्म विकास निगम का गठन भी,पढ़िए फैसले

रमन कैबिनेट का निर्णय-नया रायपुर का नाम अब अटल नगर,फिल्म विकास निगम का गठन भी,पढ़िए फैसले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: August 21, 2018 9:05 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ की रमन कैबिनेट ने मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए शोक प्रस्ताव पारित किया। वहीं कैबिनेट ने नया रायपुर का नाम अटल नगर रखे जाने का निर्णय लिया है।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि अटलजी के विकास की परिकल्पना को हमने साकार किया है। इसे देखते हुए नया रायपुर का नाम अटल नगर किया जाएगा। साथ ही, बिलासपुर विवि का नाम अटलजी के नाम पर और एक्सप्रेस वे भी अटलजी के नाम से होगा। उन्होंने बताया कि सेंट्रल पार्क में अटलजी की आदम कद प्रतिमा लगेगी।

यह भी पढ़ें : जान जोखिम में डालकर छात्र नदी पार कर जा रहे स्कूल, बारिश से बह गए 4 पुल

कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्योत्सव में गुड गवर्नेस का पुरस्कार अटलजी के पर नाम दिया जाएगा और नया रायपुर में अटल स्मारक बनाया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति में उन्हें श्रद्धांजलि देने सभी ग्राम पंचायतों में शोक सभा का आयोजन किया जाएगा।

कैबिनेट की बैठक में सिटी बस सेवा का प्रस्ताव भी पारित किया गया, साथ ही सहज बिजली योजना पर भी मुहर लगआई गई। बिजली बिलों के भुगतान का सरलीकरण किया गया। इससे 12 लाख उपभोगताओं को फायदा मिलेगा। केबिनेट ने छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के गठन का निर्णय लिया है। 5 अशासकीय सदस्य इसके सदस्य होंगे। कैबिनेट में डेंगू पर भी चर्चा हुई। कहा गया कि डेंगू को लेकर डॉक्टर प्लेटनेट आदि सभी की व्यवस्था की जा रही है

.

.

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में