रमन गए दिल्ली, ओपी चौधरी के प्रवेश पर बोले- देखते हैं!

रमन गए दिल्ली, ओपी चौधरी के प्रवेश पर बोले- देखते हैं!

रमन गए दिल्ली, ओपी चौधरी के प्रवेश पर बोले- देखते हैं!
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: August 27, 2018 2:10 pm IST

रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में होने वाली बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल होंगेकलेक्टर रहे ओपी चौधरी के कल भाजपा प्रवेश की अटकलों पर रमन ने कहा कि ओपी चौधरी का इस्तीफा मंजूर हो गया हैप्रवेश का निर्णय उन्हें लेना है, देखते हैं कब लेते हैं।

उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में चुनाव हैं, उन राज्यों के संगठन की तैयारियों पर बैठक में अलग से चर्चा होगीचुनावी रणनीति पर भी रायशुमारी हो सकती है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को होने वाली बैठक दो सत्रों में रखी ग है पहला सत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लेंगे

यह भी पढ़ें : कांग्रेस सेवादल ने की आरएसएस और डॉ हेडगेवार की तारीफ, बाद में कहा- भाजपा की साजिश

मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक के दूसरे सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्बोधन होगा। इसमें राज्यों में केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति को लेकर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि चाहे उज्ज्वला योजना हो या फिर सौभाग्य योजना, छत्तीसगढ़ में हमने केंद्रीय योजनाओं का बखूबी क्रियान्वयन किया है

बता दें कि रायपुर कलेक्टर रहे ओपी चौधरी ने हाल ही में आईएएस से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा केंद्र ने मंजूर भी कर लिया है। उनके इस्तीफा देने से पहले ही उनके भाजपा प्रवेश और फिर खरसिया विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में