रमन ने दोहराया- शिक्षाकर्मी रखें धैर्य, सीएस की रिपोर्ट के बाद निकलेगा सम्मानजनक समाधान
रमन ने दोहराया- शिक्षाकर्मी रखें धैर्य, सीएस की रिपोर्ट के बाद निकलेगा सम्मानजनक समाधान
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने शिक्षाकर्मियों के मुद्दे पर कहा कि यह चुनावी साल है। ऐसा समय हड़ताल और आंदोलन का मौसम का होता है। उन्होंने कहा शिक्षाकर्मियों के संविलियन पर सरकार गंभीर है, मुख्य सचिव की रिपोर्ट आते ही हल निकाल लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनके संबंध में सम्मानजनक समाधान निकाल लिया जाएगा।
मध्यप्रदेश में अध्यापकों के संविलियन के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ में भी शिक्षकार्मियों के शिक्षा विभाग में संविलियन का मसला गरमा गया है। प्रदेश में शिक्षाकर्मी लगातार आंदोलन भी कर रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने एक बार फिर धैर्य रखने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें-मुरार अस्पताल में प्रसूति गृह के पीआईसीयू में आग, वीडियो वायरल
सीएम ने सरकारी कर्मचारियों के संबंध में कहा कि उन्हें 7 वें वेतनमान के एक परसेंट बढ़कर मिलेगा, इसी तरह 6 वें वेतनमान का भी कुछ अंश बढ़ेगा। उन्होंने जोगी की जल्द स्वास्थ्य होने की कामना करते हुए कहा कि श्रीमती जोगी और डॉक्टर संदीप दवे से बात की थी अब वो ठीक हैं।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि विधायकों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करना संगठन का काम है, मुझे भी टिकट मिलेगी या नहीं ये भी संगठन तय करेगा। रमन ने कहा कि स्कॉई योजना के तहत सभी को मोबाइल देने के संबंध में भी रणनीति बनाई जा रही है। फिलहाल इसका लाभ केवल गरीबों और स्टूडेंट्स को मिलेगा।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


