शहर की सुंदरता पर लगा चार-चांद, फ्लाई ओवर ब्रिज का लोकार्पण
शहर की सुंदरता पर लगा चार-चांद, फ्लाई ओवर ब्रिज का लोकार्पण
रायपुर। स्मार्ट सिटी रायपुर को एक और सौगात मिल गई. काशी रामनगर से राजेंद्र नगर से पहले कलरफुल फ्लाई ओवर ब्रिज को सीएम रमन सिंह ने शुक्रवार की शाम जनता को समर्पित किया. रिंग पर बने अपनी तरह के इस अनोखे ब्रिज पर अंधेरा होते ही रंग-बिरंगे एलईडी बल्ब चमचमाने लगता है.
ये भी पढ़ें- रायपुर: मकान में भीषण आग की चपेट में आकर मां-बाप और बेटे की मौत
रिंगरोड से गुजरते, दूर से किसी भव्य प्रवेश द्वार के जैसा दिखाई पड़ेगा. इसके साथ ही एल्युमिनियम रिफलेक्टर भी साथ में सांकेतिक सुरक्षा देने के साथ-साथ अपनी चमक बिखेरेंगे. बिच में हैंगिंग गार्डन का नजारा देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें- दोरनापाल में भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ 8 गिरफ्तार, नक्सलियों को सप्लाई की आशंका
इसके नीचे में खुबसूरत गार्डन तैयार किया गया है. इस ब्रिज के साथ लोगों को एक नई सर्विस रोड भी मिलेगी जो यहां यातायात के दबाव को कम करेगा.
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


