18+ लोगों के वैक्सीनेशन के लिए रमन सिंह ने दिया PM मोदी को धन्यवाद, बृजमोहन ने कहा- राज्य सरकार हर मोर्चे पर फेल

18+ लोगों के वैक्सीनेशन के लिए रमन सिंह ने दिया PM मोदी को धन्यवाद, बृजमोहन ने कहा- राज्य सरकार हर मोर्चे पर फेल

18+ लोगों के वैक्सीनेशन के लिए रमन सिंह ने दिया PM मोदी को धन्यवाद, बृजमोहन ने कहा- राज्य सरकार हर मोर्चे पर फेल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: April 21, 2021 11:39 am IST

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने PM मोदी को धन्यवाद दिया है, रमन सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने 18+ के लोगों के वैक्सीनेशन की परमिशन दी है, विश्व का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान भारत में चल रहा है। वहीं 18+ लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाने CM भूपेश बघेल की घोषणा पर कहा है कि यह तो घोषणा उनको करना ही था । क्योंकि उन्होंने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान इसकी घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें: दर्दनाक, ऑक्सीजन टैंक लीक होने से आधे घंटे रूकी सप्लाई, नासिक के इस अस्पताल म…

वहीं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि राज्य में 30% कोरोना के मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत है, 10% मरीजों को वेंटिलेटर की जरूरत है, 100 सरकारी वेंटिलेटर चालू नहीं हो पा रहे, राज्य सरकार सभी मोर्चो पर फेल है। कोरोना वॉरियर्स का 1 करोड़ का बीमा होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: ये सरकार दुबई में ISI से बात कर सकती है, विपक्ष से नहीं.. कोरोना की…

बता दें कि राज्य में कोरोना संक्रमण में तेजी जारी है, बीते दिन राज्य में साढ़े 15 हजार से अधिक पॉजिटिव केस आए थे, वहीं प्रदेश में 191 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया था। इसी बीच बीते दिन केंद्र ने एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन लगाने की अनुमति दी है, वहीं राज्य की भूपेश सरकार ने आज ही 18 प्लस के लोगों को वैक्सीन फ्री में लगाने की बात कही है।

ये भी पढ़ें: कोवैक्सीन दो बार उत्परिवर्तन कर चुके कोरोना वायरस के प्रकार को भी ब…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com