मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए दी तीन बड़ी खुशखबरी, जानिए क्या घोषणाएं की

मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए दी तीन बड़ी खुशखबरी, जानिए क्या घोषणाएं की

मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए दी तीन बड़ी खुशखबरी, जानिए क्या घोषणाएं की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: May 27, 2018 11:13 am IST

रायपुर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेशव्यापी विकास यात्रा के दौरान आज कबीरधाम जिले के विकासखंड मुख्यालय पंडरिया की आमसभा में छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए तीन बड़ी घोषणाएं की। डॉ. सिंह ने कहा कि किसानों को एक सिंचाई पंप पर वर्तमान में 7500 यूनिट बिजली निःशुल्क दी जा रही है। अब किसान इससे ज्यादा बिजली की खपत होने पर फ्लैट रेट में भी बिजली के बिल का भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ . रमन सिंह ने भटगांव की सभा में बलौदाबाजार -भाटापारा जिले के भटगांव उप तहसील को तहसील का दर्जा देने की घोषणा की। उन्होंने प्रदेश व्यापी विकास यात्रा के दौरान आज भटगांव की आम सभा में यह ऐलान किया। उन्होंने बलौदाबाजार  – भाटापारा जिले के भटगांव में स्टेडियम निर्माण की घोषणा भी की

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रथम सिंचाई पंप के साथ किसानों को अपने अन्य सिंचाई पम्पों, पांच हार्स पावर से ज्यादा क्षमता के सिंचाई पंपों पर भी, बिजली बिल का भुगतान फ्लैट रेट पर करने की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही साथ उन्होंने सिंचाई पंपों को बिजली कनेक्शन देने  के लिए आज से एक लाख रूपए तक के अनुदान की सुविधा फिर से प्रारंभ करने की घोषणा की। ज्ञातव्य है कि यह सुविधा कुछ समय के लिए बंद हो गई थी। प्रदेश के चार लाख से ज्यादा सिंचाई पंप धारक किसानों को मुख्यमंत्री की आज की घोषणा का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें : स्टिंग में दावा, भारत-श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट था फिक्स, आईसीसी ने शुरु की जांच

डॉ. रमन सिंह ने पंडरिया की आमसभा में कवर्धा जिले की जनता को 115 करोड़ 53 लाख रूपए के 242 निर्माण कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने जनसभा में कहा कि विकासयात्रा जनता जनार्दन से आशीर्वाद लेने के लिए एक पवित्र तीर्थयात्रा के समान है, जिसमें राज्य सरकार स्वयं जनता के बीच पहुंचकर अपने कामकाज का हिसाब दे रही है। लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।

डॉ. सिंह ने पंडरिया क्षेत्र में गन्ने की खेती का उल्लेख करते हुए कहा कि इस इलाके के किसानों के लिए राज्य सरकार ने सहकारी शक्कर कारखाने की स्थापना की है। गन्ना किसानों को बोनस भी दिया जा  रहा है। डॉ. सिंह ने पंडरिया की आमसभा में जिले के लगभग 72 हजार 335 हितग्राहियों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लगभग 49 करोड़ 22 लाख रूपए की सामग्री और सहायता राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने लगभग 45 हजार किसानों को 42 करोड़ 70 लाख रूपए का धान बोनस और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2838 परिवारों को मकान स्वीकृति प्रमाण पत्रों का भी वितरण किया।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में