8 साल की दिव्यांग से रेप फिर निर्ममता से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Ads

8 साल की दिव्यांग से रेप फिर निर्ममता से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 6, 2018 / 06:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

डिंडौरी। मध्यप्रदेश में इंसानियत की रवायत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। डिंडौरी जिले के खैरभद्दु गांव में 8 साल की दिव्यांग के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी प्रमोद परस्ते का पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैा। 

ये भी पढ़ें- चिरमिरी एक्सप्रेस ट्रेन से ट्रक की टक्कर, दोनों के चालक घायल

ये भी पढ़ें- मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 23 IAS के तबादले

बच्ची का परिवार गांव में शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था। आरोपी ने घर पर अकेली बच्ची होने का फायदा उठाया। आरोपी ने बच्ची को पास के खेत में ले जाकर पहले तो दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें- स्कूल बस ने एक ही परिवार के 5 लोगों को कुचला, 6 वर्षीय बच्ची की मौत

इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद भी आरोपी का दिल नहीं पसीजा और पत्थर से मासूम बच्ची का सिर कुचलकर निर्ममता से हत्या कर दिया। पोस्टमार्ट रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को सलैया गांव से गिरफ्तार किया है। 

 

वेब डेस्क, IBC24