बारात में आई युवती से ड्राइवर और रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
बारात में आई युवती से ड्राइवर और रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
दुर्ग। नाबालिग बच्चियों और युवतियों के साथ दुष्कर्म के मामला थमने के नाम नहीं ले रहे है ऐसा ही एक मामला दुर्ग के नगपुरा में सामने आई, जहां बारात के साथ आई 17 साल की नाबालिग के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने वाले नाबालिग के करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस की माने तो आरोपियों ने बहला-फुसलाकर नाबालिग को स्कार्पियो गाड़ी में बैठा लिया, जिसके बाद कार में नगपुरा के इलाके में आरोपियों ने पहले शराब का सेवन किया फिर नाबालिग लड़की को शराब पिलाई। जिसके बाद सड़क किनारे कार खड़ी कर नाबालिग के साथ कार चालक त्रिलोचन जंघेल और रिश्तेदार भुनेश्वर निषाद ने बारी-बारी से अनाचार किया।
यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र बाॅर्डर पर पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 14 से ज्यादा नक्सली ढे़र
दोनों आरोपी जब सड़क किनारे घटना को अंजाम दे रहे थे तभी वहाँ से गुजर रहे बस चालक ने आरोपियों को घटना को अंजाम देते देख लिया और बस रोककर स्कार्पियो के पास पहुंचा, जिसके बाद दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। जिसके बाद बस चालक नाबालिग लड़की को सिटी कोतवाली थाने लेकर पहुंचा और वहां इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया की कोटनी नगपुरा में बारात में आए बारातियों के साथ नाबालिग युवती भी आई हुई थी।
यह भी पढ़ें – गर्मियां शुरू, सामने आने लगी आगजनी की खबरें, कहीं जलती बस तो कहीं गोदाम में लगी आग
इस दौरान उसके रिश्तेदार भुनेश्वर निषाद और स्कार्पियो चालक त्रिलोचन जंघेल ने नाबालिग को घुमाने ले जाने के लिए कार में बैठाया। आरोपियों ने नबालिग के साथ घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर घटना की जानकारी किसी और को दी तो जान से मार देंगे। पुलगांव पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दोनों आरोपी को राजनांदगांव जिले के छुईखदान से गिरफ्तार किया है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


