बलात्कार पीड़िता ने खाया जहर, आरोपी गिरफ्तार

बलात्कार पीड़िता ने खाया जहर, आरोपी गिरफ्तार

बलात्कार पीड़िता ने खाया जहर, आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: October 1, 2020 7:52 am IST

बागपत (उप्र), एक अक्टूबर (भाषा) बागपत में कथित रूप से बलात्कार का शिकार हुई किशोरी ने जहर खा लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मंगलवार देर शाम मामला दर्ज कराया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी से पड़ोस में रहने वाले युवक वसीम ने कथित रूप से बलात्कार किया और इसी बात को लेकर वह उसे परेशान करता है। इससे परेशान होकर उसकी बेटी ने 27 सितम्बर को जहर खा लिया था।

सूत्रों के मुताबिक, वादी ने बताया कि लड़की को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लड़की को मंगलवार शाम को होश आया, तो उसने अपने परिजन को आपबीती बताते हुए आरोप लगाया कि वसीम ने उससे बलात्कार किया था और वह उसे ब्लैकमेल करता था। इसी से परेशान होकर उसने जहर खाया था।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता इस समय स्वस्थ है और आरोपी को जेल भेजने के साथ-साथ अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं सलीम सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में