रज़ा मुराद ने मी-टू कैंपेन को बताया सही ,युवतियों को अदालत जाने की दी सलाह
रज़ा मुराद ने मी-टू कैंपेन को बताया सही ,युवतियों को अदालत जाने की दी सलाह
जबलपुर। बॉलिवुड के मशहूर एक्टर रज़ा मुराद ने देश भर में चल रहे मी-टू कैंपेन को सही बताया है। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आज जबलपुर पहुंचे रज़ा मुराद ने कहा कि वो मी-टू कैंपेन और इस चला रहे लोगों को सलाम करते है। रज़ा मुराद ने कहा कि जो लोग अपनी पोज़िशन्स का गलत इस्तेमाल करते थे वो मी-टू कैंपेन चलने के कारण, अब कोई भी गलत काम करने से पहले सौ बार सोचेंगे।
हांलांकि रज़ा मुराद ने कहा कि मी-टू कैंपेन के तहत अपने साथ यौन दुराचार की शिकायत करने वाली युवतियों और महिलाओं ने जिन लोगों पर आरोप लगाएं हैं उन्हें भी अपना पक्ष रखने का पूरा हक है… रज़ा मुराद ने कहा कि मी-टू कैंपेन के तहत आवाज़ उठा रही युवतियों और महिलाओं को अदालत भी जाना चाहिए और जब तक अदालत मामले में फैसला नहीं सुना देती तक उन लोगों को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए जिन पर मी-टू कैंपेन के तहत आरोप लगाए गए है।
ये भी पढ़े –नाना,साजिद,अलोक नाथ के बाद अब सुभाष घई पर भी मी टू का साया
वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा तीन तलाक कानून को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताए जाने का रज़ा मुराद ने भी समर्थन किया। रज़ा मुराद ने कहा तीन तलाक को अल्लाह को भी पसंद नहीं था क्योंकि तीन तलाक का खामियाजा सिर्फ और सिर्फ समाज की महिलाओं को ही उठाना पड़ता था। रज़ा मुराद ने अपने अंदाज़ में एक शेर भी पढ़कर तीन तलाक की खिलाफत की।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


