तीन साल से जमे थानेदारों के तबादले, रायपुर के 7 सहित 23 TI बदले गए
तीन साल से जमे थानेदारों के तबादले, रायपुर के 7 सहित 23 TI बदले गए
रायपुर। पुलिस विभाग ने फिर बड़ा फेरबदल किया है। 24 से ज्यादा थानेदार स्तर के अफसरों के तबादले किए हैं। डीजीपी एएन उपाध्याय के जारी ट्रांसफर लिस्ट में कुछ पुराने तबादले में सशोधन भी किया गया है। आगामी चुनाव के मद्देनजर समय सीमा से ज्यादा वक्त तक एक ही जिले में पदस्थ रहे टीआई का तबादला किया गया है। हालांकि इससे पहले भी जो कुछ ट्रांसफर हुए थे, उन्हें अन्य कारणों से संशोधित किया गया है।
ये भी पढ़ें- राज्य कर्मियों को सौगात, बढ़ेगा डीए, जानिए आपको कितना होगा फायदा
राकेश कुमार भोई को रायपुर से दुर्ग, नरसिंह दास साहू को रायपुर से कबीरधाम, समयलाल नागेंद्र को सरगुजा से राजनांदगांव, गौरव तिवारी को रायपुर से दुर्ग, विजय कुमार ठाकुर को कोरबा से दुर्ग, रामचरण राम को बिलासपुर से सूरजपुर, अवधेश कुमार मिश्रा को महासमुंद से मानवाधिकार आयोग रायपुर, नटवर सिंह नेताम धमतरी से राज्य पुलिस अकादमी रायपुर, नरेश कुमार पटेल को दुर्ग से रायपुर, भागिरथी ध्रुव को बलौदाबाजार से कोंडागांव, आशाराम नुरेटी को रायपुर से कोंडागांव,हंसराज गौतम को मुंगेली से कोंडगांव,विनोद कतलम को रायगढ़ से कोरबा, धनीराम मांझी को महासमुंद से रायगढ़, संजय कुमार सिंह को रायपुर से बिलासपुर, सतीश सिंह गेहरवार को रायपुर से बिलासपुर, मोहम्मद कलीम खान को रायपुर से बिलासपुर, बिनोद कुमार मंडावी को राजनांदगांव से जांजगीर चांपा, अंजू चेलक को राजनादंगांव से बिलासपुर, इंद्रभूषण सिंह को कोरबा से जांजगीर चांपा,दुर्गेश कुमार शर्मा को जगदलपुर से कोरबा भेजा गया है। वहीं जिन अफसरों के तबादले में संशोधन किया गया है, उनमें हेमप्रकाश नायक को रायपुर से धमतरी भेजा गया था, लेकिन अब नये आदेश में उन्हें दुर्ग पोस्टेड किया गया है । गोपाल सिंह ध्रुव को रायगढ़ से सुकमा ट्रांसफर किया गया था, लेकिन अब वो सूरजपुर भेजे गए हैं ।
ये भी पढ़ें- जोगी की तबीयत बिगड़ने पर प्रिंस-डायना ने छोड़ा खाना-पीना, बेजुबान भी सकते में
देखिए सूची-


वेब डेस्क, IBC24

Facebook


