रिटायर्ड पुलिस अधिकारी हो गए ऑनलाइन ठगी के शिकार, खाते से 6 लाख 42 हजार रुपए पार

रिटायर्ड पुलिस अधिकारी हो गए ऑनलाइन ठगी के शिकार, खाते से 6 लाख 42 हजार रुपए पार

रिटायर्ड पुलिस अधिकारी हो गए ऑनलाइन ठगी के शिकार, खाते से 6 लाख 42 हजार रुपए पार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: November 28, 2018 10:50 am IST

जगदलपुर। बस्तर में ऑनलाइन ठगी का शिकार इस बार खुद पुलिस के एक रिटायर्ड अधिकारी हो गए।  मामला पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त तुलसी राम कश्यप का है, जो 6,42,000 रुपए की ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए। दरअसल तुलसी राम को इस बात का अंदाज भी कुछ विलंब से हुआ।

उन्होंने बताया कि पिछले 3 महीनों से लगातार उनके खाते से ऑनलाइन पैसे विद्ड्रॉल हो रहे थे।  तुलसीराम फिलहाल बड़े चकवा में रहते हैं और एसबीआई की कलेक्ट्रेट शाखा ब्रांच में उनका खाता है और इस खाते में उनके रिटायरमेंट का पूरा पैसा जमा है। कुछ रोज पहले एटीएम से जगदलपुर में ही कई जगह से उनके खाते से पैसे निकले। जब उन्होंने खुद अपने एटीएम से जाकर पैसा निकालने की कोशिश की तो पैसा नहीं निकला।

यह भी पढ़ें : मप्र में बदले गए 563 ईवीएम, 1545 वीवीपैट और 383 कंट्रोल यूनिट, सतना में सबसे ज्यादा 

इस पर बैलेंस चेक कराने जब वे पासबुक लेकर बैंक गए तो उन्हें इस गड़बड़ी की आशंका हुई। ज्यादातर ऑनलाइन पैसे निकालने का मामला 18 से 26 नवंबर के बीच हुआ है, जिसमें एडीएम और ऑनलाइन दोनों तरीके से पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। कुल 40 बार ट्रांजैक्शन 18 से 26 नवंबर के बीच किया गया है। इसी तरह से जगदलपुर में तीन अन्य लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए हैं। इससे लगता है कि लगातार ग्रामीण इलाकों में भी ये ऑनलाइन ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। तुलसी ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की है।


लेखक के बारे में