गोरखपुर मंडल के आरएफसी निलंबित

गोरखपुर मंडल के आरएफसी निलंबित

गोरखपुर मंडल के आरएफसी निलंबित
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: October 23, 2020 11:54 am IST

लखनऊ, 23 अक्‍टूबर ( भाषा) गोरखपुर मंडल के संभागीय खाद्य नियंत्रक ( आरएफसी) राममूर्ति पांडेय को अनियमितता के आरोप में शासन ने निलंबित कर दिया है। यह जानकारी शुक्रवार को सरकारी प्रवक्‍ता ने दी है।

सरकारी प्रवक्‍ता के मुताबिक गोरखपुर मंडल में तैनात संभागीय खाद्य नियंत्रक राममूर्ति पांडेय पर गंभीर आरोपों के चलते निलंबन की कार्रवाई की गई है।

प्रवक्‍ता के मुताबिक आरएफसी द्वारा राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत खाद्यान्‍न उठान के लिए परिवहन एवं हैंडलिंग कार्य के लिए ठेकेदारों की नियुक्ति के संबंध में की गई शिकायतों का संज्ञान नहीं लिया गया। उन पर पूर्ण पारदर्शिता, स्‍पष्‍टता और गुणवत्ता नहीं बरतने का भी आरेाप है।

प्रवक्‍ता ने बताया कि इन आरोपों में उन्‍हें निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने का निर्णय लिया गया है।

भाषा आनन्‍द धीरज

धीरज


लेखक के बारे में