बीेजेपी कार्यकर्ताओं से भरी बस नाले में गिरी, 1 की मौत 20 की हालत गंभीर

बीेजेपी कार्यकर्ताओं से भरी बस नाले में गिरी, 1 की मौत 20 की हालत गंभीर

बीेजेपी कार्यकर्ताओं से भरी बस नाले में गिरी, 1 की मौत 20 की हालत गंभीर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: September 26, 2018 3:59 am IST

भोपाल। भोपाल में मंगलवार को महाकुंभ में शामिल होकर वापस लौट रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं से भरी बस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। बीजेपी कार्यकर्ताओं से भरी बस नाले में गिर गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बस भोपाल से पन्ना जिले के रेपुरा लौट रही थी। बांदकपुर रेलवे फाटक के पास बस अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। ये इलाका सीएम शिवराज के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में आता है। 

पढ़ें- सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो लांस नायक ने सिर पर गोली खाकर भी 3 आतंकियों को किया ढेर..

बीजेपी कार्यकर्ता से भरी बस महाकुंभ में शामिल होकर लौट रही थी। तभी देलाबाड़ी घाट के पास कार्यकर्ताओं से भरी ये बस पलट गई। और नाले में जा गिरी। जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि 20 घायलों को भोपाल के मिसरोद स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की जानकारी लगते ही सीएम शिवराज घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे। सीएम ने घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज की हिदायत दी।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में