फ्रेंडशिप डे मनाने निकले दोस्त को तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचला,एक की मौत

फ्रेंडशिप डे मनाने निकले दोस्त को तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचला,एक की मौत

फ्रेंडशिप डे मनाने निकले दोस्त को तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचला,एक की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: August 5, 2018 12:24 pm IST

कांकेर।  फ्रेंडशिप  डे के दिन अपने  दोस्त के साथ घूमने निकले  युवक को अपनी जान गवानी पड़ी। दरअसल दो दोस्त घूमने निकले थे जिन्हें एक तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचला दिया।बता दें कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब दो दोस्त कांकेर भानुप्रतापपुर मार्ग में घूमने निकले थे। उस वक्त तेज़ रफतार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया और घटना स्थल से फरार हो गया ।

ये भी पढ़ें –शराबी पति ने पत्नी के आंख, नाक और मुंह में डाला फेवीक्विक, दम घुटने से हुई मौत

बताया जा रहा है कि इस दौरान एक दोस्त की मौत हो गई वहीं दूसरा दोस्त घायल है। मृतक बसंत चंदेली गांव का रहने वाला था और अपने ससुर कवाची के यहां रोज कृषि कार्य करने आता था।लेकिन जब आज मृतक बसंत काम कर रहा था उसी दौरान उसका मित्र अजुर्न कोर्राम आया और बाइक मैं बैठा कर देवरी ले गया जब वो वापस आ रहे थे तो पीछे से ट्रक ने कुचल दिया,बसंत  की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अर्जुन घायल हो गया है। सुसराल से 200 मीटर की दूरी पर ये हादसा हुआ,ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया है।मौके पर पहुँची पुलिस मार्ग कायम कर जाँच मैं जुट गई है।वही मृतक के सुसराल वालो के कुछ समझ नही आ रहा कि अचानक काम करना छोड़ के बसंत क्यों दूसरी जगह गया था। 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में