राजनीतिक रसूख पर भारी पड़ी लेडी सिंघम, नेता की गाड़ी का काटा चालान
राजनीतिक रसूख पर भारी पड़ी लेडी सिंघम, नेता की गाड़ी का काटा चालान
देवास। देवास में चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए आरटीओ जया वसावा का लेडी सिंघम रुप देखने को मिला। जया ने सत्ताधारी दल के नेता की गाड़ी पर लगी नेमप्लेट के आधार पर चालानी कार्रवाई की।
पढ़ें- पुलिस की पिटाई में युवक को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती
दरअसल प्रेदश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए आचार संहिता लगने के पहले चुनाव आयोग के निर्देश हैं कि किसी भी राजनीतिक दल के चार पहिया, दो पहिया वाहनों पर लिखी पदनाम की प्लेट हटा दी जाये। इसी निर्देशों का पालन करने में जिला प्रशासन कोताही नहीं बरतना चाहता। निर्देशों का पालन करते हुए भोपाल चौराहे पर परिवहन विभाग की RTO जया वसावा अपनी टीम के साथ कार्रवाई कर रही थी।
पढ़ें- फेसबुक पर मतदाताओं से सीधा संवाद, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एक अक्टूबर को होंगे रूबरू
इसी दौरान वार्ड क्रमांक 3 के भाजपा के पार्षद राज वर्मा का चार पहिया वाहन जिस पर नंबर प्लेट नहीं होने और पार्षद नाम की प्लेट लगी होने पर चालानी कार्यवाही की वर्मा ने कार्रवाई का विरोध भी किया लेकिन जया वसाना ने एक ना सुनी और राजनीतिक रसूख की परवाह किये बगैर अपनी ड्यूटीको ईमानदारी से अंजाम दिया।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


